काशीपुर। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर यहां श्री शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जो शीतला माता की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आए थे। उल्लेखनीय है कि गुरू पूर्णिमा का दिन, जो आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, गुरूओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व है। काशीपुर का शीतला माता मंदिर, जो एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, इस दिन विशेष रूप से भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर शीतला माता की पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के दिन शीतला माता के दर्शन का विशेष महत्व है। इसलिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि माता शीतला की पूजा-अर्चना करने से चेचक (छोटी माता, बड़ी माता) जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है। इस अवसर पर श्रीमती शशि मिश्रा, चांदनी मिश्रा, सोनू सागर आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
