बिजनौर। बिजनौर जनपद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए धर्मपाल सिंह एवं उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना परमपिता परमेश्वर से की। सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माताएं परिवार की आत्मा होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
