March 6, 2026
IMG-20250712-WA0108

काशीपुर (मानव गरिमा)। न्यायालय परिसर में जजेज कॉलोनी में बने न्यायिक अधिकारियों के आवासीय भवनों का उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा और हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को लोकार्पण किया। इस दौरान काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कोर्ट परिसर में आवासीय भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि काशीपुर आउटलाइन कोर्ट में चार रेजिडेंस ऑफिसर्स के लिए बनाए गए हैं। बाजपुर, जसपुर, काशीपुर में आउटलाइन कोर्ट खुल रहे हैं। हाईकोर्ट की प्राथमिकता है कि सभी जगह पर कोर्ट की अपनी बिल्डिंग व आवासीय भवन हों ।सभी कर्मचारियों, वकीलों, जजों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि जनता को हम न्याय दे पा रहे हैं, वह प्रभावी हो। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत साल में चार बार होती हैं। आउटलाइन कोर्ट और जिला कोर्ट में भी लगती हैं। हमारा प्रचार-प्रसार रहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण करवाने पहुंचें। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, शैलेंद्र मिश्रा, रश्मि पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *