काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में देर शाम कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा एक कन्सल्टेटिव मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महासचिव नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर केजीसीसीआई अध्यक्ष, पवन अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि आज की इस मीटिंग का आयोजन उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा एवं उनके निराकरण हेतु सुझाव आमंत्रित किए जाने के लिए किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित उद्यमियों से कहा कि सभी उद्यमी उनके समक्ष आने वाली समस्याओं का गहनतापूर्वक अध्ययन करें तथा उनका किस स्तर से एवं किस तरह से समाधान हो सकता है, उसकी समुचित जानकारी चैम्बर को उपलब्ध करा दें ताकि चैम्बर द्वारा उन्हें निराकरण हेतु सम्बन्धित विभागों या शासन को भेजा जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा उद्योगों में हो रहे पावर कट, महुआखेड़ागंज के औद्योगिक आस्थानों में सड़कों एवं नालियों का निर्माण तथा स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था, पुराने उद्योगों को सीडा से नक्शे पास न होने के कारण अग्निशमन विभाग से एनओसी न मिलना, उत्तराखण्ड में मण्डी टैक्स की अधिक दरें वसूले जाने के कारण हो रही परेशानी व उद्योगों के मण्डी लाईसेंसों का नवीनीकरण न होना, औद्योगिक आस्थानों में पुराने भूखण्डों को फ्री-होल्ड किए जाने, प्लाईवुड उद्योगों को कृषि आधारित उद्योगों में वर्गीकृत किए जाने तथा जीएसटी के रिफण्ड समय से न मिल पाना आदि विषय उद्यमियों द्वारा रखे गए।इस अवसर पर काशीविश्वनाथ स्टील्स प्रा. लि. के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल का अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी समस्या का स्पष्टीकरण न होने के कारण भी उसके समाधान में समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र ही नहीं अपितु राज्य के औद्योगिक विकास में केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्षों ने अहम भूमिका निभाई है।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजीव घई ने इस शानदार पहल के लिए पवन अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि चैम्बर एक परिवार है। अतः सभी उद्यमियों को एक-दूसरे की समस्याओं को समझना चाहिए तथा उसके निराकरण में हरसंभव सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर चैम्बर के सभी पूर्व अध्यक्षों योगेश कुमार जिंदल, विजय कुमार जिदल, मदन मोहन जिंदल, विकास जिंदल, राजीव घई एवं विनीत कुमार संगल का बुके देकर स्वागत किया गया। अन्त में अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे आज की बैठक में उद्यमियों द्वारा रखी गयी समस्याओं को शासन के समक्ष रखेंगे तथा उनके निराकरण कराए जाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विकास अग्रवाल, आलोक कुमार गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल, विनीत कुमार रावल, संजीव जिंदल, राजीव जिंदल, अभिषेक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अपूर्व जिंदल, अर्पण जिंदल, पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल, राजीव कुमार गोयल, मुनीर अहमद, मो. नासिर अहमद, भूपेन्द्र सिंह, अर्पित सिंघल, अवनीश कुमार, तरूण् बंसल, मुकेश रॉय गौड़, अमीर खुसरो, हेमंत भारद्वाज, एलबीएस चौहान, आर बी बिरादर, विनीत कुमार, तुषार अग्रवाल, सचिन गोयल, तनुज अग्रवाल, सीए अभिनव बंसल, शहजाद, आलोक अग्रवाल, श्रेयांश अग्रवाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, विवुध रावल, सजीत आर, सुधांशु जिंदल, अभिलाष कमानी, मुनेश कुमार बंसल, सुमित अग्रवाल, केपी सिंह, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, अतुल असावा, अश्वनी छाबड़ा, संजय अग्रवाल, शलभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य उद्यमी भी उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
