March 6, 2026
Screenshot_2025-07-13-19-40-25-64

सुल्तानपुर पट्टी। क्षेत्र के स्टोन क्रशर में काम करने के दौरान मशीन के पट्टे में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ग्राम रामजीवनपुर में मां वैष्णो स्टोन क्रशर प्राइवेट लिमिटेड है। इस स्टोन क्रशर में ग्राम रतनपुरा निवासी 42 वर्षीय मित्रपाल पुत्र होरी लाल श्रमिक के रूप में पिछले करीब 4 माह से कार्यरत था। बताया जा रहा है कि आज रविवार को मित्रपाल स्टोन क्रशर में काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर चेन में फंस गया और वह मशीन के पट्टे में उलझ गया। चीख सुनकर पहुंचे श्रमिकों ने जल्दी से मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी भर्ती कराया। जहां से काशीपुर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टीम के साथ क्रशर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *