March 6, 2026
IMG_20250715_135605

काशीपुर। नगर निगम में आज एक अजब नजारा उस वक्त देखने को मिला जब पूरा सदन महापौर का अभिनंदन करते नजर आया। यहां न कोई बीजेपी का पार्षद था और न कांग्रेस का न ही निर्दलीय। सब एक ही परिवार के सदस्य दीख रहे थे। अपने प्रति पार्षदों का स्नेह देखकर मेयर दीपक बाली बेहद भावुक नजर आए।‌ उन्होंने कहा कि पार्षदों के इस प्यार ने मुझे अंतरात्मा तक प्रभावित किया है। मैं उनके इस प्यार और सम्मान को कभी नहीं भूलूंगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग एवं आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली द्वारा दलगत एवं जातिगत भावना से ऊपर उठकर सभी वार्डों में किए जा रहे चहुमुखी विकास से जनता में पार्षदों का भी सम्मान बढ़ा है और अब जनता महापौर के साथ-साथ पार्षदों के प्रयासों की भी प्रशंसा कर रही है। अपने इसी सम्मान से प्रेरित होकर आज यहां नगर निगम सभागार में सभी पार्षदों ने महापौर दीपक बाली की कार्यशैली से खुश होकर नगर निगम सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित कर महापौर का स्वागत किया और शहर के चहुमुखी विकास में उनकी दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की दिल खोल कर सराहना की। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राशिद फारूकी ने कहा कि आज शहर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे दौड़ रहा है। वह समय दूर नहीं जब एक ही साल में बदला हुआ काशीपुर नजर आएगा। हम महापौर के आभारी हैं कि उन्होंने इतनी तेजी से सभी को साथ लेकर काशीपुर को विकास के मार्ग पर दौड़ाया है। पार्षद एवं कार्यक्रम संचालक अब्दुल कादिर ने कहा कि महापौर दीपक बाली की कार्यशैली की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने और राशिद फारुकी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में ऐसा जननेता महापौर नहीं देखा। पार्षदों ने स्मृति चिन्ह देकर एवं फूलमालाएं पहनाकर महापौर का स्वागत किया। वहीं, महापौर दीपक बाली ने कहा कि पार्षद, पार्षद नहीं बल्कि मेयर हैं। वह खुद मेयर समझ कर अपने क्षेत्र का काम करें। मैं उनके साथ खड़ा हूं और पैसे की कोई कमी नहीं आने दूंगा। मैं जो बात कहता हूं उस बात को पूरा करके दिखाता हूं। कार्यक्रम के प्रणेता पार्षद बीना नेगी के पति और भाजपा नेता प्रकाश नेगी रहे। इस अवसर पर पार्षद बीना नेगी, अनीता कांबोज, दीपा पाठक, अंजना गुंजन प्रजापति, सुरेश सैनी, पुष्कर बिष्ट, वैशाली गुप्ता, घनश्याम सैनी, अनूप सिंह, सीमा सागर, प्रिंस बाली, मयंक मेहता, मोहम्मद मोनिष आशी, अरशद, सतीश कुमार, अनिल कुमार, मोहम्मद शरीफ, रवि प्रजापति, संदीप सिंह मोनू, शाह आलम, सरफराज सैफी, हनीफ गुड्डू, अरशद रियाज, विजय बॉबी, कुलदीप शर्मा, अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन उर्फ बोकी व चौधरी समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *