काशीपुर। एक अस्पताल संचालक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने कमरों से पानी की टोंटियां चोरी कर लीं। अस्पताल संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुरादाबाद रोड स्थित प्रगति हॉस्पिटल के संचालक डॉ. तनु राठौर ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसका अलीगंज रोड स्थित साउथ सिटी में विला है, जो करीब दो महीने से खाली है। बीते दिनों कॉलोनी में मेंटेनेंस का कार्य देखने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके विला के ताले तोड़कर चोरों ने पानी की टोंटिया चुरा ली हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
