काशीपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निष्पक्षता और शांति सुनिश्चित करने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।काशीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध शराब के परिवहन की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (यूके18के-9877) में अवैध रूप से मैक्डवल नं. 1 और 8 PM GOLD ब्रांड की कुल 10 पेटियां अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने न केवल तीनों तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आदर्श गुरंग पुत्र रवि गुरंग निवासी वैशाली कालोनी थाना आईटीआई काशीपुर, अंकित ठाकुर (28 पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुभाषनगर आवास विकास काशीपुर और रविन्द्र पाल पुत्र बाबूराम निवासी सरवरखेड़ा, थाना कुंडा के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
