March 6, 2026
IMG_20250717_143444

काशीपुर। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रबंधक/नियुक्ति प्राधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 16 जुलाई को कॉलेज प्रबंधक डॉ. शर्मा ने निलंबन आदेश जारी कर कहा कि प्रधानाचार्य के खिलाफ विद्यालय में अनुशासनहीनता वित्तीय अनियमितता आदि आरोपों के संबंध में अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया संदिग्ध भूमिका आरोपों की गंभीरता एवं वित्तीय अनियमिताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध समिति के अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वहीं प्रधानाचार्य कौशिक ने कहा कि अभी अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल ने अनुमोदन नहीं किया है। फाइल एडी के पहुंचने पर वह नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर कुंवर सिंह रावत ने कहा कि प्रबंध समिति को निलंबन करने का अधिकार है। अनुमोदन के लिए फाइल हमारे पास आएगी। यदि आरोप सही होंगे तो अनुमोन किया जाएगा, अन्यथा निलंबन स्वत: समाप्त हो जाएगा। उधर, पं.गोविंद बल्लभ पंत इंका काशीपुर के प्रबंधक/नियुक्ति अधिकारी डॉ.एसके शर्मा ने कहा कि निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन आदेश के क्रम में आरोप पत्र नियमानुसार 15 दिन के अंदर निलंबित प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *