March 6, 2026
Screenshot_2025-07-17-21-43-32-47

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने 75 पाउच में भरी लगभग 55 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में थाना आईटीआई पुलिस द्वारा आज वृहस्पतिवार को चैकिंग के दौरान ग्राम चनकपुर से बरखेड़ी को जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित शमशान घाट के सामने से निर्मल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई को एक प्लास्टिक के कट्टे में 75 पाउच कच्ची शराब (51 लीटर) के साथ गिरफ्तार उसके विरुद्ध संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह विष्ट, कांस्टेबल रमेश बंग्याल व योगेश पाण्डे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *