March 6, 2026
IMG_20250720_113414

रामनगर। पीरूमदारा की दो अलग-अलग कालोनियों में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पीरूमदारा की मधुवन कालोनी निवासी धर्मा देवी पत्नी हरी सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी। इस बीच उन्होंने घर के कुछ कमरे सल्ट निवासी मुन्नी देवी को किराए पर दिए थे। शुक्रवार को उनके किराएदार भी किसी काम से अपने रिश्तेदारों के घर गए थे। आरोप लगाया कि रात को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार की नकदी व एक लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। वहीं किराएदारों के कमरे से 12 हजार नकदी व डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। वहीं, दूसरे मामले में बद्री विहार निवासी गौरव नैनवाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। शनिवार को जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और घर में रखी पांच हजार रुपए नकदी व जेवर व घरेलू सामान चोर ले गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *