काशीपुर। एशियन मेडलिस्ट राजीव चौधरी मिंटू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने थाईलैंड के पटाया शहर में 16 से 19 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 95 किलोग्राम भार वर्ग की इंक्लाइन बेंच प्रेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राजीव चौधरी का यह प्रदर्शन न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह काशीपुर के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है। वह पहले भी राष्ट्रीय व एशियन स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्तराखंड और भारत का मान बढ़ा चुके हैं। वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दुनियाभर से तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन राजीव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 95 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया।
इंक्लाइन बेंच प्रेस जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास, तकनीक और ताकत के दम पर कांस्य पदक अपने नाम किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
