March 6, 2026
IMG-20250722-WA0154

       काशीपुर। नई सब्जी मंडी स्थित “चेतन मोबाइल वर्ल्ड” पर महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-7 की शानदार लांचिंग की गई। प्रतिष्ठान स्वामी चेतन अरोरा ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-7 मोबाइल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फोन पहले के मुकाबले हल्का और मात्र 4. 2 एमएम पतला बनाया गया है। इसका कुल वजन मात्र 215 ग्राम है। जेड फोल्ड 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कैरेमिक 2 की प्रोटेक्शन है। सैमसंग ने अपने मेगा इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में सेमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-7 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन मिलती है। जेड फोल्ड-7 में स्नैप ड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर मिलता है। मूल्य में भी यह मोबाइल बहुत कम कीमत का है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर श्रीमति मुक्ता सिंह, पंकज टंडन, नरेंद्र चंद्र सिंह, अजय टंडन, मनोज कौशिक, समीर चतुर्वेदी, अमन बाली, राजकुमार यादव, पुष्कर बिष्ट, गौरव अग्रवाल, पवनीत सिंह, डिंपल कांबोज, वंश टंडन, अनीस अहमद, सनी कुमार, दीपक कुमार आदि सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *