March 6, 2026
IMG_20250722_203325

काशीपुर। अजब संयोग है कि सुबह जिसको सम्मानित किया गया, शाम को उसे विजीलेंस टीम ने रिश्वत लेते दबोच लिया। बताते चलें कि आज मंगलवार सुबह एक संगठन द्वारा मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया था। शाम को हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने दो फाइलों के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सचिव ने लाइसेंस जारी करने के नाम पर उक्त रकम की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार फल मंडी में लाइसेन्स के लिए आवेदन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शफायत एवं शकील अहमद से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और सचिव को तय रकम लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी थी। अभी विजिलेंस टीम की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
फिलहाल विजिलेंस टीम मंडी सचिव से पूछताछ कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *