March 6, 2026
IMG_20250722_220453

काशीपुर। मंडी समिति में विजिलेंस की कार्यवाही के दौरान चर्चा रही कि फल और अनाज मंडी में रिश्वत लेकर लाइसेंस रिन्यूवल करने का खेल चल रहा है। विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति के प्रभारी सचिव पूरन सिंह सैनी लगभग 7-8 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। लगभग दो महीने पहले ही सैनी ने समिति में प्रभारी सचिव का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह यहां पर लगभग 15-20 साल एकाउंटेंट के पद पर कार्य कर चुके हैं। फल-सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष शफायत चौधरी व शकील चौधरी के मुताबिक जब पूरन सिंह सैनी यहां एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे तब वह बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते थे। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बताया कि वह अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी व्यापारियों में चर्चा में रहते थे। वहीं, मंडी समिति के दुकानदारों का कहना था कि लाइसेंस रिन्यूवल की विभागीय फीस लगभग 250 रुपये है। जबकि यह लोग लाइसेंस के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि फल मंडी के दुकानदारों से 60 हजार रुपये तक और अनाज मंडी में 35 हजार रुपये तक रिश्वत लेकर लाइसेंस रिन्यूवल करने का खेल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *