मुरादाबाद। जनपद की ठाकुरद्वारा तहसील अंतर्गत मौहल्ला मुंडो वाला वार्ड 16 में एक युवती की उसके पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। दो माह पूर्व उसने अपनी पहली पत्नी थाना डिलारी के गांव जोगीपुरा निवासी को तलाक देकर दूसरी शादी मोहल्ले की युवती से की थी। हत्या के बाद वह घर में ताला लटका कर और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। उक्त मौहल्ला निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी मंतशा का निकाह मौहल्ले के ही उमर फारूक के साथ 26 मई 2025 को किया था। दोनों के घर के बीच की दूरी करीब 100 मीटर है। इरशाद का कहना है की शादी में कम दहेज देने को लेकर उसका दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। सोमवार को सुबह वह उसकी बेटी को लेकर घर आया था जिस पर उसने अपने दामाद उमर फारुख को समझाया था और खाली रहने के बजाय कोई काम करने को कहा था। पता चला है कि उमर फारूक कभी-कभी मारुति वैन चलाता था। मंतशा कपड़े सिलकर घर का खर्च चलाती थी। इरशाद के अनुसार, दोपहर करीब 2:00 बजे उमर फारूक के पिता रईस अहमद ने उनके घर पर आकर बताया कि उनकी बेटी घर पर बेहोश पड़ी हुई है जिसका गला घोंटा गया था। सीओ रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर और मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
