काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं। बांसखेड़ा खुर्द निवासी 32 वर्षीया गीता देवी पत्नी राजीव कुमार आज सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के पास स्थित अपार्टमेंट में घरेलू काम-काज करने जा रही थी। इस दौरान गांव के पास वह रामनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, उत्तर प्रदेश की ठाकुरद्वारा तहसील अंतर्गत जटपुरा निवासी 42 वर्षीय रामनरेश उर्फ कालू पुत्र रामगोपाल की पत्नी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। साथ ही यहीं पर कमरा लेकर रहती है। आज शुक्रवार की सुबह रामनरेश पत्नी से मिलने महुआखेड़ा गंज आ रहा था। इस दौरान पैगा चौकी पुलिस से लगभग 1 किलोमीटर दूर वह काशीपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
