काशीपुर। हरियाली तीज के अवसर पर जन कल्याण चेतना मंच समिति काशीपुर द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सावन के गीत गाये, साथ ही नृत्य भी किया और झूले का लुत्फ लिया। समिति की संस्थापक सचिव श्रीमती मीनू लता गुप्ता ने तीज पर व्याख्यान देते हुए इसका सामाजिक और धार्मिक महत्व बताया।कहा कि-तीज, देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का उत्सव है, जो महिलाओं के लिए पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना का प्रतीक है। यह त्योहार मानसून के मौसम में मनाया जाता है, जब प्रकृति हरी-भरी हो जाती है। महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेती हैं। वे पारंपरिक परिधान पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं, और अपनी सहेलियों और परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाती हैं। संचालन कर रहीं श्रीमती पूजा भल्ला ने सांस्कृतिक महत्व बताते हुए कहा कि तीज त्योहार भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। जो प्रेम, एकता और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। महिलाएं तीज के दिन उपवास रखती हैं और भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं, जो इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेड़ों पर झूले डाले जाते हैं। महिलाएं झूला झूलती हैं और नाचती-गाती हैं।
पारंपरिक व्यंजन के रूप में घेवर, फैनी जैसे विशेष पकवान बनाए जाते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती संतोष, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू, महामंत्री दिशा गुप्ता, गंगा वर्मा, किरन कश्यप, सुमन शर्मा, लक्ष्मी विश्नोई, शिला शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सोनल गुप्ता, नेहा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में एक दूसरे को तीज की बधाई देते हुए जानकारी दी गई कि समिति के संबंध में 15 दिन बाद समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
