मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में सारिक ने अपने दोस्त शाहनवाज उर्फ बबलू और जुनैद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सारिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना गलशहीद के मौहल्ला असातलपुरा निवासी फईम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसके भाई शाहनवाज उर्फ बबलू को असातलपुरा के ही निवासी जुनैद और सारिक अपने साथ बुलाकर ले गए थे। गुलाबबाड़ी चुंगी पर शराब के ठेके पर शराब पीने के बाद सारिक ने शाहनवाज और जुनैद से रुपयों को लेकर विवाद किया। इसके बाद आरोपी ने शाहनवाज और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शाहनवाज की मौके पर ही मौत जबकि जुनैद गंभीर रूप घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जुनैद की भी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सारिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
