March 6, 2026
IMG-20250729-WA0185

काशीपुर। श्रावण मास में नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भंडारे का आयोजन किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार, 30 जुलाई को दोपहर 01 बजे से रामनगर रोड पर चन्द्रा पेट्रोल पंप के पीछे निवास नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उधर, वृहस्पतिवार 31 जुलाई को मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 01 बजे से किया जाएगा। वहीं, बुधवार 06 अगस्त को मुल्तानी मोड़ स्थित श्री शिव मंदिर तथा मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन दोपहर 01 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी भंडारे का आयोजन आगामी दिनों में किये जाने की जानकारी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *