काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर इकाई के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में 52 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक सेवा अनुराग दुबलिश, प्रांतीय सचिव सेवा हरीश शर्मा, देवभूमि शाखा अध्यक्षा डॉ. शिखा चौहान समेत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष ने सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण, और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाने और राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण को बढ़ावा देना संस्था का मूल उद्देश्य है। इसी के तहत शाखा ने 52 दिव्यांगों को निशुल्क हाथ पैर के कैलीपर्स तथा कृत्रिम अंग प्रदान किए। शाखा सचिव अनुजा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मुरादाबाद, रामपुर, ठाकुरद्वारा, जसपुर, काशीपुर व रामनगर समेत दूरदराज के दिव्यांग जनों ने कृत्रिम अंगों के लिए रजिस्ट्रेशन कराये थे। दिव्यांग जनों के सहायतार्थ एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में सहयोग के लिए शाखा पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, प्रांतीय संयोजक सेवा कमल किशोर सिंघल, नेत्रदान गतिविधि संयोजक संजय रातू, वरिष्ठ शिक्षाविद मुक्ता सिंह, डॉ. सुनेश चौहान, कौशलेश गुप्ता, डॉ. मनीष अग्रवाल, सेवा संयोजक दीपिका अग्रवाल, अर्चना सिंह, रुचि कांडपाल, डॉ. रीना सिंघल व दीप्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
