नजीबाबाद। गांव कनकपुर कलां में मंगलवार रात चाट खाने से ग्रामीणों में उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ी तो पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। पीड़ितों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। तहसील के गांव कनकपुर कलां में रात्रि लगभग आठ बजे ग्रामीणों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई परिवारों के बच्चों में फूड प्वाइजनिंग से उल्टी-दस्त शुरू हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार दिलाया गया। बीमारों की संख्या लगभग 40 बताई जा रही है। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। चार वर्ष से सात वर्ष आयु के पांच बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव में बिकने वाली चाट आदि खाने के कुछ घंटों के बाद ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई। रात होते-होते बीमारी की संख्या बढ़ती गई। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी धीरज सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फूड पॉइजनिंग के पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
