काशीपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने इस चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा शासन में गांवों का विकास फिसल गया है। इसके विरोधस्वरूप ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्तासीन भाजपा सरकार समूचे प्रदेश का विकास करने का दम भरती है, परंतु विकास के मामले में धरातल पर कार्य करने में सरकार फिसड्डी साबित हुई है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दों को दबाकर भाजपा सरकार मात्र कोरी बयानबाजी कर जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सूबे की सत्ता पर काबिज होगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
