March 6, 2026
IMG-20250802-WA0184

काशीपुर।‌ कब्रिस्तान में कब्रों के ऊपर वाहन पार्क करने पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी के नेता डा. एमए राहुल ने रोष का इजहार करते हुए क्षेत्रीय विधायक से कब्रिस्तान की बाउंड्री जल्द से जल्द कराने की मांग की है। मीडिया को जारी बयान में डा. एमए राहुल ने कहा कि मौहल्ला अल्लीखां स्थित बंदा कब्रिस्तान का मुख्य गेट टूटा होने के कारण निकट स्थित श्मशान घाट में आने वाले बाहरी व स्थानीय लोग कब्रिस्तान के अंदर कब्रों के ऊपर अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। डा. एमए राहुल ने नगर प्रशासन से कब्रिस्तान व श्मशानघाट के मुख्य गेट के बाहर कब्रिस्तान परिसर में वाहन पार्किंग न करने संबंधी सूचना बोर्ड लगाने की मांग करने के साथ ही क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि वे शीघ्र ही विधायक निधि से कब्रिस्तान की बाउंड्री करायें। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में उपजिलाधिकारी से भी मुलाकात कर उन्हें इस मामले से अवगत कराकर कार्यवाही की अपेक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *