काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा रिसॉर्ट में रविवार 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के अंतर्गत “श्री राधा रानी-श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, लोहारों वाली गली, मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 6 माह से 16 वर्ष तक की आयु के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।
प्रतियोगिता को चार वर्गों शिशु वर्ग , कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग एवं समूह वर्ग में विभाजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के विभिन्न स्वरूपों में सजे-धजे मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अभिनय, नृत्य, भजन या संवाद आदि प्रस्तुत करने की अनुमति होगी, जिसकी अधिकतम समय-सीमा 2 मिनट तय की गई है।आयोजन समिति ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति, श्री राधा रानी-श्री कृष्ण की शिक्षाओं व भारतीय नाट्य प्रस्तुति की ओर प्रेरित करना है।
प्रतियोगिता के लिए श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, लोहारों वाली गली, मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर में आवेदन-पत्र प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए इच्छुक अभिभावक व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नम्बर 9411195101, 8218419202, 8077216969 पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ, काशीपुर का विशेष सहयोग रहेगा ।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-