काशीपुर। पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की 20वीं किस्त की सम्मान राशि हस्तानांतरण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर में आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के किसानों और एफपीओ के सभी सदस्यों को सम्मान राशि हस्तांतरित करते हुए लाइव दिखाया गया।
इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए असम जानकारी उन्हें दी गईं। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने किसानों को कृषि के नए आयाम द्वारा उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। इसी अवसर पर प्रगतिशील एफपीओ के अध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा भी किसानों को जागरूक किया गया और एफपीओ के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम चल रहे हैं उसकी जानकारी विस्तारपूर्वक किसानों को दी गई। इसी के साथ-साथ एफपीओ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें पशुपालन के उचित लाभ हेतु पशु पोषण स्वास्थ्य चारा उत्पादन एवं नवजात शिशु प्रबंधन विषय पर डॉ. संजय चौधरी के द्वारा किसानों को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ. एसके शर्मा अन्य वैज्ञानिक डॉ. अनिल चंद्र, डॉ. अजय प्रभाकर, मनीष कुमार, जीसी जोशी, डॉ. प्रतिभा, सहायक कृषि अधिकारी कल्याण सिंह रावत, गन्ना अनुसंधान के प्रभारी डॉ. संजय कुमार समेत काफी संख्या में किसानों मुख्तार सिंह, रीता पांडे, प्रवेश देवी, कुलवंत सिंह, हरमन सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, विजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह,बलवंत सिंह, एफपीओ की सीईओ सनमीत कौर व लेखाकार प्रमिला आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
