March 6, 2026

बाजपुर, संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं को बीएलओ के पद से हटाने का आदेश होने के बाद से आशा वर्कर्स आक्रोशित हैं। मंगलवार को उन्होंने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रवक्ता गौरव शर्मा को भी मांगपत्र दिया। इस दौरान आशा वर्कर्स को बीएलओ पद से नहीं हटाए जाने की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुई आशा वर्कर्स ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को ज्ञापन दिया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कुछ आशा वर्कर्स को बीएलओ के पद पर रखा गया था।

इसके लिए उन्हें 500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बीते दिनों शासन स्तर से बीएलओ का वेतन 12 हजार रुपए किया गया है, जिसके बाद से अधिकारी आशा वर्कर्स को बीएलओ के पद से हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन से जारी किए गए आदेश में कहीं भी आशा वर्कर्स को हटाने के लिए नहीं कहा गया है लेकिन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट से आशा वर्कर्स को बीएलओ के पद से नहीं हटाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन दिया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वही इसके बाद आशा वर्कर्स ने भाजपा नेता गौरव शर्मा से वार्ता कर आशा वर्कर्स को बीएलओ पद पर रहने देने की मांग की। गौरव ने कहा कि वह सीएम से बात कर राखी का तोहफा आशा बहनों को दिलाने का प्रयास करेंगे। यहां पर रीता कश्यप, प्रेम आर्य, मंजू देवी, पूनम शर्मा, रेखा देवी, रेखा यादव, लखविंदर कौर, हेमा भट्ट, रेखा जोशी, राजेश्वरी, निशा शर्मा, आशा, बेबी, नेहा, मीना दिवाकर, शशि बाला, शशि गुप्ता, निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *