रामनगर। यहां हो रही धुआंधार बारिश से कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है। इसके चलते गर्जिया मंदिर में लगने वाली दो कच्ची दुकानें पानी के बहाव में बह गई। हालांकि मंगलवार को प्रशासन के अलर्ट जारी करने के बाद सभी दुकानदारों ने दुकान से जरूरी सामान को खाली कर दिया। जिसके चलते किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद देर रात से रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश जारी है। वहीं बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से गर्जिया मंदिर में लगने वाली 70 में से दो दुकानें पानी के बहाव में बह गई। तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था। इसके साथ ही कोसी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को मुनादी कर हटा दिया था। बताया कि प्रशासन की ओर से बरसाती नालों व नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
