March 6, 2026
IMG-20250808-WA0126
राखी बंधवाते हुए पुलिस कर्मियों ने दोहराया महिलाओं की रक्षा का संकल्प

 बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी परिसर में रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को महिलाओं व युवतियों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। शुक्रवार दोपहर पुलिस चौकी पहुंची विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने चौकी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधकर और मुंह मीठा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान मौजूद महिला विकास समिति की अध्यक्ष लज्जा सैनी ने कहा कि पुलिस जनता, विशेषकर छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तैनात रहती है। साथ ही अपने परिवार से दूर रहकर हर त्यौहार पर जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती है, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। राखी बंधवाते हुए पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की रक्षा का संकल्प दोहराया।‌ इस अवसर पर स्वाति सैनी, शारदा मौर्य, पिंकी सैनी, वंदना, उषा, नारायणी देवी, प्राक्षी, नंदिनी, गीतांजलि, पलक आदि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *