काशीपुर। जहां लगातार विकास की इबारत लिखी जा रही है, वहां नजारे कुछ और भी नजर आ रहे हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है, अन्यथा काशीपुर में विकास की परिभाषा फिर बदल जाएगी। जीहां, हमारा काशीपुर जहां विकास की तस्वीर लगातार स्पष्ट होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं, जहां ये तस्वीर धुंधली पड़ रही है। बात रतन रोड की करें तो यहां एक तरफ़ नगर निगम ने नई नाली बनवाईं, लेकिन कुछ समय बाद ही पेयजल निगम ने इन्हें पलीता लगा दिया। दरअसल, एक माह पूर्व रतन रोड पर नाली निर्माण हुआ था और 15 दिन बाद ही पेय जल निगम ने उसके किनारे तोड़फोड़ कर डाली। इससे नाली निर्माण के चलते छोटी हुई सड़क और संकरी हो गई, जहां लोग रोज़ चोटिल हो रहे हैं। हालत ये है कि संकरी सड़क पर एक कार या फिर ई-रिक्शा निकलने पर साइकिल या फिर स्कूटी-बाइक आदि निकालना मुश्किल हो रहा है। वहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से सांझ ढलते ही रतन रोड पर अंधेरा कायम हो जाने से यहां से निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कत पेश आ रही है। उधर, निर्माण की बाट जोह रही मुल्तानी मोड़ से मुंशीराम चौराहा तक जाने वाली सड़क पर भी लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने नगरनिगम प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही की अपेक्षा की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
