March 6, 2026
Screenshot_2025-08-10-17-01-39-20

बिजनौर। पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे तीन भाइयों की मौत हो गई। मोटर कुएं के ऊपर रखी हुई थी, जबकि पंप नीचे नीचे था। पंप से पट्टा उतरा तो एक-एक कर तीनों भाई चढ़ाने के लिए नीचे उतर गए। कुएं में जहरीली गैस होने की वजह से दम घुटकर उनकी मौत हो गई। ग्राम सरकथल निवासी छत्रपाल सिंह (25), अपने चचेरे भाई हिमांशु और सगे भाई कशिश उर्फ छोटू के साथ आज रविवार को ट्यूबवेल पर गया था। छतरपाल मोटर का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरा था। लगभग 20 फीट गहरे कुएं में नीचे पहुंचा तो बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके तुरंत बाद हिमांशु व कशिश उर्फ छोटू एक-एक कर नीचे उतरे और बेहोश होकर गिर गए। वहां मौजूद धर्मवीर सिंह ने शोर मचा दिया, जिससे वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ में शामिल गांव का ही चेतन साहस कर मुंह पर भीगा हुआ कपड़ा लपेटकर कुएं में उतरा और किसी तरह से तीनों को रस्सी में बांधा। इसके बाद भीड़ ने रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाल लिया। तीनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी नूरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *