काशीपुर। काशीपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख पद हेतु श्रीमती चन्द्रप्रभा अपना नामांकन करने आज (सोमवार 11 अगस्त 2025) प्रातः 9 बजे नगर निगम प्रांगण से ब्लॉक काशीपुर को प्रस्थान करेंगी। उनके नामांकन से पूर्व क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और सहयोगी जन नगर निगम प्रांगण में एकत्रित होंगे और ढोल-बाजों के साथ जुलूस के रूप में ब्लॉक काशीपुर को रवाना होंगे। बताते चलें कि नगर निगम पार्षद विजय कुमार बॉबी की धर्मपत्नी श्रीमती चन्द्रप्रभा को ब्लॉक प्रमुख हेतु लगभग सभी बीडीसी मेंबर्स ने अपना खुला समर्थन दिया है। इससे उनका निर्विरोध रूप से ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
