काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय की संस्कृत विषय की एसो. प्रोफेसर डॉ. मंजू सिंह, पत्नी वेद प्रकाश एवं कार्यालय सहायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, पत्नी संदीप भारद्वाज का विदाई सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पं. गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, एसो. प्रो. डॉ दीपिका आत्रेय, बी.एड. विभाग एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त हुई डॉ. मंजू सिंह एवं श्रीमती पूनम भारद्वाज को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित ससम्मान भावपूर्ण विदाई दी गई। डॉ. मंजू सिंह अपने बीते पलों का स्मरण कर भावुक हो गईं। इस अवसर पर डॉ. मंजू सिंह के पुत्र राहुल चौहान, रचित चौहान एवं पुत्रवधु प्रिया, साक्षी, बच्चे श्रीनिल व साखी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के प्रवक्तागण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
