काशीपुर। विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए आगामी गुरूवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 अगस्त, 2025 ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ नामक इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने मीडिया को बताया कि विभाजन की पीड़ा झेल चुके लोगों के दुख और दर्द को देश आज भी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाता है। आज भी वह परिवार उस पीड़ा को नहीं भूले हैं। वहीं, भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि यह आयोजन आगामी गुरुवार, 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में होगा। उन्होंने बताया कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, रवि पाल, अनिल डावर, अश्विनी छाबड़ा भी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
