March 6, 2026
IMG_20250813_125632

काशीपुर। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त’ (सेनानियों का सम्मान एवं शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम) के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे यहां रामनगर रोड स्थित अन्नया होटल में किया जाएगा आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एक रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम महापौर दीपक बाली ने बताया कि विभाजन की पीड़ा झेल चुके लोगों के दुख और दर्द को देश आज भी महसूस करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाता है। आज भी वह परिवार उस पीड़ा को नहीं भूले हैं। बताया कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *