June 12, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो


काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय में होली महोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और लगाया गया। जानकारी देते हुए आकाश गर्ग ने बताया कि होल्यारों ने होली के गीतों से उत्सव का आंनद बढ़ा दिया। बैठकी होली के दौरान गुलाल लगाकर और उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। उपस्थित बंधुओं को चाय, गुजिया व पकौड़ी खिलाई गई। जिला प्रचारक सौरभ जोशी ने कहा कि होली महापर्व हमें समरसता का संदेश देता है। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, जिला प्रचारक सौरव, तहसील प्रचारक अभिषेक, तुषार कांत, आकाश गर्ग, आदर्श चौधरी, अजय अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अरविन्द राव, गजेन्द्र चौधरी, प्रेम सिंह, शशि पाल, यतेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कोठारी, गोकुल सिंह एडवोकेट, महेश शर्मा एडवोकेट, भगवान दास प्रजापति, वरुण सेरावत, महेश अग्रवाल, केशव जी, आशीष चौधरी, पियूष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, खिलेंद्र चौधरी, दीपक बाली, उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, डा. गिरीश तिवारी, गगन कांबोज, गुरबक्श सिंह बग्गा, मोहन बिष्,ट रजत सिद्धू, विनीत चौधरी, अभिषेक गोयल, सुरेन्द्र जीना, बिट्टू राणा, अभिनव राजपूत व अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *