काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री कायस्थ सभा भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संरक्षक अशोक सक्सेना के आग्रह पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा का विशेष आगमन हुआ।ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने श्री कायस्थ सभा की कार्यकारिणी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर उपरांत उपस्थित कायस्थ बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही संस्था के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के आग्रह पर भविष्य में संस्थाहित में आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वश्री मुकेश सक्सेना एडवोकेट, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, अरविंद सक्सेना एडवोकेट व अमिताभ सक्सेना आदि कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
