काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गोद लिए (एडॉप्ट) स्कूल स्व. श्री इंद्रजीत सिंह ग्रेवाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा रानी काशीपुर में क्लब के सदस्यों ने स्कूल के अध्यापकों के साथ मिलकर पवित्र राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत “जन गण मन अधिनायक” सभी उपस्थित सदस्यों ने आदर और सम्मान के साथ गाया। तदोपरांत स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा अध्यापकों और छात्रों को मिठाई वितरण कर किया गया। इस मौके पर एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल क्लब अध्यक्ष, क्लब सचिव लायन जसवीर सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन बलदेव सिंह, लायन शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण 170 छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय सरपंच, प्रधान और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में क्लब अध्यक्ष और प्रधानाचार्य द्वारा सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
