काशीपुर। जहां पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है, वहीं काशीपुर में एक स्कूल में सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि ध्वजारोहण किया गया, लेकिन विद्यार्थियों को नहीं बुलाया गया। बकायदा मैसेज भेजकर छुट्टी की घोषणा कर दी गई। इधर, अभिभावक बच्चों को स्कूल लेकर आये, लेकिन मायूस लौट गये।
नगर के मौहल्ला किला में एजुकेशन केयर होम (एड-केयर होम) के नाम से एक स्कूल है। वृहस्पतिवार को स्कूल द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजकर बताया गया कि 15 अगस्त को चेहल्लुम और 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी है। विद्यालय 18 अगस्त को विधिवत खुलेगा। इससे अभिभावक हैरत में पड़ गये। उधर, आज सुबह विद्यालय जाने पर वहां उपस्थित स्टाफ ने बताया कि विद्याल प्रबंधक और प्रधानाचार्य शहर से बाहर गये हैं। बारिश के चलते बच्चों को नहीं बुलाया गया है। साथ ही उनके द्वारा आज छुट्टी की बात स्वीकार करते हुए कहा गया कि सीनियर टीचर्स ने ध्वजारोहण किया है।
उधर, विद्यालय गेट से अभिभावक बच्चों के साथ मायूस लौट रहे थे। एक अभिभावक ने बताया कि बच्चों को डांस की तैयारी कराई गई थी, लेकिन अचानक छुट्टी घोषित कर दी गई। क्षेत्र में चर्चा है कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में विद्यालय के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
