काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम काशीपुर द्वारा ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में छोटे नीम के नीचे से प्रारंभ प्रभात फेरी मुख्य बाजार, बद्री भवन रोड, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लाइन, मुंशीराम का चौराहा, गीता भवन गली से होती हुई पुनः छोटे नीम के नीचे पहुंच कर “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ समाप्त हुई। प्रभात फेरी में शामिल नागरिकों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भई” एवं बापू का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” गया जा रहा था। अंत में प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। अंत में हर वर्ष की भांति पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व. मुकेश मेहरोत्रा के आवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बीना मेहरोत्रा एवं पुत्र अर्पित मेहरोत्रा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर विमल गुड़िया, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, संजय शर्मा, दीपक गुप्ता, इस्तखार हुसैन, अपूर्व मेहरोत्रा, अलका पाल, मीनू गुप्ता, विकल्प गुड़िया, सर्वेश बंसल, जितेंद्र सरस्वती, पार्षद शाह आलम, प्रधान जसपाल सिंह जस्सी, मनोज कौशिक, राजेश कुमार एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, तरुण लोहनी, शैलेंद्र शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विनोद मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, अज्जू खान, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शोभित गुड़िया, अरविंद शर्मा, मयंक शर्मा, अमित शर्मा, माधव शर्मा, गौरव गुप्ता, गौरव गर्ग, शौर्य गर्ग, डॉ. अरुण पचौरी, मुकेश शर्मा, विनोद होंडा आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
