काशीपुर। नगर व क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रृद्धालुओं ने उपवास रखा और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। प्राचीन श्री गंगे बाबा मंदिर, श्री बालाजी पावन धाम मंदिर और मां गायत्री देवी मंदिर में सजी झांकियां श्रृद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। जगह-जगह पुलिस मुस्तैद नजर आई। शनिवार रात्रि नगर के प्रमुख मंदिर श्री राधा-कृष्ण मंदिर, गायत्री देवी मंदिर, श्री बाला जी धाम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, द्रोणासागर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, मां मंसा देवी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, गीता भवन, चामुंडा देवी मंदिर, गंगेबाबा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सजाई गई सुंदर झांकियों के देर रात तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्राचीन श्री गंगे बाबा मंदिर, श्री बालाजी पावन धाम मंदिर और मां गायत्री देवी मंदिर में सजी झांकियां श्रृद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। रात्रि बारह बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा। उधर, घरों में भी श्रीकृष्ण भगवान की आराधना की गई। बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
