March 6, 2026
Screenshot_2025-08-18-13-03-09-14

काशीपुर। कांग्रेसियों ने नैनीताल में बीती 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान भाजपा के संरक्षण प्राप्त गुंडों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य तथा अन्य नेताओं के साथ दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए यहां महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से देवभूमि उत्तराखंड की छवि, संस्कृति और भारत के संविधान को चोट पहुंची है, जो हमारे लिए ही नहीं बल्कि उत्तराखंड समेत पूरे भारत वर्ष के लिए अत्यंत चिंताजनक है। कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करती है और मांग करती है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे और प्रदेश की गरिमा को बनाए रखने के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में गुंडागर्दी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। धामी सरकार को चाहिए कि वह संविधान के अनुसार काम करे और नैतिकता पर आघात न करे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा नहीं मिलने तक यह प्रदर्शन आए दिन चलता रहेगा और हमें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, जितेन्द्र सरस्वती, राजू छीना सरित चतुर्वेदी, अलका पाल, राजेश शर्मा एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *