काशीपुर। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 के मेगा प्रोजेक्ट “मेरी उड़ान” के अन्तर्गत सोमवार को इनरव्हील क्लब ऑफ़ काशीपुर द्वारा मेधावी छात्राओं को 40 साइकिल्स प्रदान की गईं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सुरुचि सक्सेना एवं डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने शिरकत की। मंडलाध्यक्ष डॉ. सुरुचि सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी उड़ान प्रोजेक्ट मात्र एक समाजोपयोगी गतिविधि ही नहीं वरन् लड़कियों के सपनों को साकार करने की एक पहल और प्रयास है।
इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ निमिषा अग्रवाल, सीजीआर निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, आईएसओ पूनम जोशी, साधना जिंदल, शोभा सिंघल, रचना गर्ग, रंजीता कौर, आभा गोयल, रेनू रावल, संगीता गोयल, सोना चौहान, देवभूमि क्लब की अध्यक्ष ऋतु जिंदल सहित छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
