संभल। 14 साल पहले जिस महिला ने मोहल्ले के युवक से प्रेम विवाह किया था। उस महिला का अब दूसरे प्रेमी से शादी करने का मन है। वह अपने से करीब 12 वर्ष छोटे प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। सोमवार की शाम वह प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पुलिस को सूचना दी तो महिला और उसके प्रेमी को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। देर रात तक महिला और उसका प्रेमी हयातनगर थाने में बैठे रहे लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति ने बताया कि 14 साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अब एक आठ वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है। सोमवार की शाम को करीब 7 बजे पत्नी ने पांच हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह बेटे व बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। जब देर रात तक नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि पत्नी जिस युवक से बात करती है उसकी जानकारी थी। पुलिस ने आज पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ लिया तो वह हंगामा करने लगी और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही है। पति आज देर शाम अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर घर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी थाने में बैठे हैं। कुछ जिम्मेदार लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि तहरीर दी जाएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके प्रेमी की उम्र में करीब 12 वर्ष का अंतर है। प्रेमी ने इसी साल इंटर किया है। जबकि महिला की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। महिला का कम उम्र छोटे प्रेमी से प्रेम-प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी युवक भी महिला के साथ ही शादी करने की बात कह रहा है। हालांकि उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं है।
आरोप-प्रत्यारोप : पीड़ित पति ने थाने में पुलिस को बताया कि पत्नी काफी समय से प्रेमी से फोन पर बात करती थी। कई बार पकड़ लिया था। समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी लेकिन प्रेमी से बात करनी बंद नहीं की। सोमवार की शाम को भी रिश्तेदारी में जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन प्रेमी के साथ चली गई। उधर, महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसके साथ पति ने मारपीट की और धक्के देकर बच्चों के साथ निकाल दिया था। इसलिए वह प्रेमी के साथ चली गई। महिला ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। प्रेमी से ही शादी करेगी। कुछ लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
