March 6, 2026
IMG-20250901-WA0108

काशीपुर। माँ चामुण्डा देवी की 69 वीं भव्य शोभा यात्रा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार 06 सितंबर को दोपहर 02 बजे मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री गीता भवन मंदिर से चलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गिरिताल स्थित माँ चामुण्डा देवी मन्दिर शक्ति पीठ पहुंचेगी। यहां पूजा अर्चना के पश्चात् शोभायात्रा पुनः काशीपुर की ओर रवाना होगी।‌ मौहल्ला खत्रियान स्थित माँ चामुण्डा देवी मन्दिर पहुंचने पर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। आयोजकगण ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि समयानुसार पहुँच कर माँ चामुण्डा देवी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *