March 6, 2026
IMG-20250906-WA0069

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चापट में बारावफात के जुलूस के दौरान गांव के दो पक्ष आपसी रंजिश के कारण एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए मारपीट करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाना पुलिस ने एक पक्ष के आरिफ पुत्र मौ. अहमद, अब्बास पुत्र आसाकली, अहमद जान पुत्र अहमद, कमलनूर पुत्र नूर उल हक तथा दूसरे पक्ष के मौ. आलम पुत्र इस्तियाख हुसैन, अकबर अली पुत्र साबिर हुसैन, फिरासत अली पुत्र अकबर अली को धारा 170/ 126/135/135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों पक्षों के कुल 24 लोगों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट अंतर्गत धारा- 126/135/135(3) बीएनएसएस न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर मे प्रेषित की गई है। गिरफ्तारशुदा दोनों पक्षों को आज माननीय न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *