June 12, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

देहरादून। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर बुधवार को धर्मपुर स्थित आप मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने जनपद देहरादून के प्रदेश पदाधिकारीगण के साथ आगामी 31 मार्च को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान मे होने जा रही आईएनडीआईए गठबंधन की महारैली मे प्रदेश कार्यकर्ताओ की भागीदारी को लेकर बैठक की। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में अपना वक्तव्य देते हुए कलेर ने कहा कि आज देश मे जिस प्रकार सार्वजनिक रूप से संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, यह जनता देख रही है। संपूर्ण विपक्ष को सत्ता का दुरुपयोग कर जेल में डालकर उनकी आवाज दबाने का कार्य किया जा रहा है। कलेर ने कहा कि आगामी 31 मार्च को दिल्ली मे संविधान विरोधी ताकतों के विरुद्ध पूरे देश की जनता ने लामबंद होने का मन बना लिया है। आप उत्तराखण्ड संगठन से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचकर तानाशाही व गुंडागर्दी के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियाँ बहुत गंभीर हैं। आप कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव से पहले देश को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। राज्य में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव मे भागीदारी नही करने का निर्णय लिया है। आगामी 3 दिन में शीर्ष नेतृत्व आईएनडीआईए गठबंधन के साथ चुनावी भागीदारी को लेकर अपना पक्ष राज्य की जनता के समक्ष स्पष्ट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *