March 6, 2026
IMG_20250908_142611

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में आगामी 10 सितंबर को अत्यंत धूमधाम से मनाई जाएगी। इस हेतु भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण को आमंत्रित करने के साथ ही क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है‌। जगह-जगह पत्रक बांटे जा रहे हैं। समिति संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने बताया कि बुधवार 10 सितंबर को प्रातः 10 बजे आयोजन की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को पहले से भी भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।      समिति के महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ऐसी शख्सियत हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं।‌उन्होंने कहा कि वे आशान्वित हैं कि आमंत्रित किये जा रहे सभी अतिथिगण कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर पंत जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करेंगे। समिति के सहसंयोजक एमएस रावत एवं अनिल रावत ने बताया कि निमंत्रण पत्रक बांटे गए हैं, अपेक्षा है कि कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहेगा। उधर, आयोजन की दृष्टि से नगर निगम द्वारा पार्क में साफ-सफाई कराई जा रही है। पेड़-पौधों की कांट-छांट के साथ ही फव्वारे को सुचारू किया जा रहा है। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *