March 6, 2026
IMG_20250912_135120

काशीपुर। शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरती लक्ष्मीपुर माइनर (गूल) पर पुनः अतिक्रमण मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सोमवार को नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त को तलब किया है। आपको बता दें कि लक्ष्मीपुर माइनर (गूल) से हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा कुछ वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाने जाने की कार्यवाही की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यहां पुनः अतिक्रमणकारियों ने पैर पसारे लिये। इसे लेकर शहर के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सोमवार को नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त को तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *