इनरव्हील ने फैक्ट्री में लगाया आई चेकअप कैम्प सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैतपुर घोसी में बच्चों को वाटर कूलर, स्कूल बैग्स सहित कई सुविधाएं प्रदान कीं
काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ काशीपुर ने क्षेत्र की प्रतिष्ठित हिमगिरी फ्रोजेन वेजिटेबल फैक्ट्री में आई चेकअप कैम्प लगाया जिसमे आए लोगों के नेत्रों की विभिन्न जांचें की गईं यह जांचें केवीआर अस्पताल एवं नेत्र चिकित्सक डॉ. कनिका अग्रवाल द्वारा की गईं।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, आई एसओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, हिमगिरी की स्वामी एवं इनर व्हील की वरिष्ठ सदस्य साधना जिंदल, सुधा अग्रवाल, रेनु रावल, आभा गोयल सहित फैक्ट्री स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नेत्र जांच हेतु लोग उपस्थित रहे। उधर, क्लब द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैतपुर घोसी में बच्चों की सुविधा हेतु वाटर कूलर प्रदान किया। इसके अतिरिक्त बैग्स ऑफ़ नॉलेज के अंतर्गत स्कूल बैग्स वितरित किए गए। बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु टिप्स दिए गए कु. रिंकी द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक थैलियों के उपयोग न करने की अपील के साथ कपड़े एवं काग़ज़ से बने थैलों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ निमिषा अग्रवाल, आईपीपी मोनिका अग्रवाल, कानपुर क्लब से आईं ममता अवस्थी, आईएसओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, साधना जिंदल, सुधा अग्रवाल, रेनू रावल, आभा गोयल, शालिनी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, राशि अग्रवाल, सलोनी बंसल आदि सदस्यों सहित प्रधानाचार्य शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थी एवं निकट क्षेत्रों के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
